{"_id":"5e2b2bb68ebc3e4aec6800c3","slug":"khad-seller-must-used-sos-machine-hamirpur-hp-news-sml322119378","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपोधारकों को पीओएस मशीनों से ही खाद वितरण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपोधारकों को पीओएस मशीनों से ही खाद वितरण के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कृषि उपनिदेशक जिला हमीरपुर कार्यालय में एक दिवसीय डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) इन फर्टिलाइजर पीओएस डिवाइसेज का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलदीप वर्मा ने की। इस कार्यक्रम में जिले के समस्त खाद विक्रेताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण में समस्त डिपोधारकों की समस्याओं का निवारण किया गया एवं समस्त डिपोधारकों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे भविष्य में पीओएस मशीन से ही खाद का वितरण करेंगे अन्यथा उनका लाइसेंस विभाग की ओर से रद्द कर दिया जाएगा।
उनकी पीओएस मशीन जब्त कर ली जाएगी। इस प्रशिक्षण के लिए कृषि निदेशालय शिमला से विशेष टीम आई थी। जिसका नेतृत्व एसएमएस फर्टिलाइजर डॉ. गौरव शर्मा ने किया। वहीं, भारत सरकार की तरफ से राज्य संयोजक शाश्वत सिंह, इफ्को से मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश पठानिया, कार्यालय से डॉ. यशु लता और और डॉ. राकेश उपस्थित रहे। जिनके सहयोग से समस्त खाद विक्रेताओं की पीओएस मशीनों की समस्याओं का निदान किया गया। इस दौरान नौ मशीनों को ठीक किया गया जबकि, एक खाद विक्रेता ने मशीन वापस कर दी है।