{"_id":"69af2255134d761a5d05f54d","slug":"keshav-kumar-took-over-as-temple-officer-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-186052-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: केशव कुमार ने संभाला मंदिर अधिकारी का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: केशव कुमार ने संभाला मंदिर अधिकारी का कार्यभार
Tue, 10 Mar 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
सफाई, पेयजल और पार्किंग व्यवस्था होगी दुरुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में सोमवार को नए मंदिर अधिकारी के रूप में केशव कुमार ने अपना कार्यभार संभाल लिया। उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही मंदिर न्यास प्रशासन को मेलों की तैयारियों में बड़ी राहत मिली है।
बाबा बालक नाथ मेलों का शुभारंभ 14 मार्च से होने जा रहा है। ऐसे में मंदिर अधिकारी का पद कुछ समय से रिक्त होने के कारण न्यास प्रशासन को मेले से संबंधित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। मंदिर अधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद अब मेले की तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद है।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, पार्किंग तथा अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तेजी से कार्य किया जाएगा। मंदिर अधिकारी ने बताया कि मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दर्शन के लिए दियोटसिद्ध पहुंचते हैं, इसलिए इस बार भी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।