{"_id":"6553bc5ba2567e65960d7c2e","slug":"kendriya-vidyalaya-hamirpur-dominates-in-52nd-national-games-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-13676-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 52वीं राष्ट्रीय खेलों में केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 52वीं राष्ट्रीय खेलों में केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर का दबदबा
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आयोजित 52वीं राष्ट्रीय खेलों में केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में बास्केटबाल, योग, चेस, जूडो एवं अन्य खेल मुकाबले करवाए गए।
प्रतियोगिता देहरादून, आगरा, बंगलूरू और जम्मू में आयोजित हुई। खिलाड़ियों ने बास्केटबाल, जूडो, योग, चेस एवं एथलेटिक्स के खेल में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन खेलों में केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की अर्शिता भारती ने जूडो मेंं स्वर्ण पदक, अक्षिता ने योग में रजत, रिधिमा ने एथलेटिक्स में कांस्य पदक अपने नाम किया। बास्केटबाल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए इशिता वर्मा और रिया सहित चार छात्राओं का चयन एसजीएफआई खेलों के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।