फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   kashmiri return home

कश्मीरियों की घर वापसी की प्रक्रिया शुरू, पहली बस नादौन से रवाना

Thu, 30 Apr 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। जम्मू-कश्मीर के प्रवासी मजदूरों को घर भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सर्दियां शुरू होने के साथ ही कश्मीरी लोग रोजी-रोटी और अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए हिमाचल की वादियों में आ जाते हैं। यह लोग सितंबर-अक्तूबर माह में भारी संख्या में कश्मीर से हिमाचल में कश्मीरी शालें, कंबल, गलीचे और लकड़ी के कटान का काम करने के लिए हिमाचल आते हैं और गर्मियां शुरू होते ही यह लोग वापस अपने घरों को चले जाते थे। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं हो सका। कोविड-19 के चलते भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लॉकडाउन का एलान कर दिया गया, तभी से यह लोग जहां रहते थे, वहीं पर रहने को मजबूर हो गए। नादौन उपमंडल में 500 कश्मीरी लोग रह रहे हैं, इनमें से 82 लोगों को स्थानीय प्रशासन की ओर से बसों में लखनपुर तक भेज दिया गया।
विज्ञापन

अब बचे हुए बाकी कश्मीरी लोगों को जल्द ही इनके घरों तक पहुंचाने में स्थानीय प्रशासन बहुत तेजी से प्रयास कर रहा है। इम्तियाज मोहम्मद, अशरफ, शबीर मोहम्मद, मकबूल, मुस्ताक अहमद, फारुख, आमिर, यूसुफ बैग और शौकत अली ने बताया कि इस बार हम कश्मीर में अपने घरों तक गर्मियां शुरू होने से पहले नहीं पहुंच सके, लेकिन हमें यह महसूस ही नहीं हुआ कि हम अपने घर में नहीं हैं या घरों से दूर हैं। स्थानीय प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्यों से किसी चीज की कमी महसूस नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने भी हमारी पूरी मदद की। इन लोगों ने बताया कि आपदा की घड़ी में हम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं क्योंकि जान है तो जहान है। इस संबंध में एसडीएम किरण भड़ाना ने बताया कि हमारे पास 500 कश्मीरी लोगों की लिस्ट बन कर तैयार है। इसमें से 82 लोगों को उनके घर भेज दिया गया है। अगली लिस्ट की सूची उपायुक्त महोदय को भेज दी है, जिसे मंजूरी मिलते ही बाकी बचे लोगों को उनके घर तक पहुंचा दिया जाएगा। इस संबंध में तहसीलदार सुमेध शर्मा ने बताया कि इन सभी लोगों के मेडिकल चेकअप करवा कर तथा बसों को भी सैनिटाइज करके रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed