{"_id":"6560f2630defba75aa0553d7","slug":"karthik-and-aditya-of-sujanpur-college-stood-first-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-14514-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर काॅलेज के कार्तिक और आदित्य रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर काॅलेज के कार्तिक और आदित्य रहे प्रथम
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्य कर एवं आबकारी विभाग हमीरपुर की ओर से विभाग के 55वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर में वस्तु एवं सेवा कर विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। इसका मुख्य उद्देश्य वस्तु एवं सेवा कर के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर के पांच राजकीय महाविद्यालयों हमीरपुर, नादौन, सुजानपुर, बड़सर और भोरंज के 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर के कार्तिक चौहान व आदित्य ने प्रथम स्थान, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर की मुस्कान व अक्षिता ने द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय नादौन की कोमल बन्याल व पायल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर काॅलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद पटियाल उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों के साथ आए शिक्षक भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य प्रमोद पटियाल और उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी जिला हमीरपुर वरुण कटोच की उपस्थिति में विजेताओं को पुरस्कार राशि क्रमश: 5000, 4000 और 3000 रुपये, पदक व प्रमाण पत्र आवंटित किए गए। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी सहायक आयुक्त राज्य कर डॉ. नवल चंद्र, नितिन गुप्ता व आबकारी और विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।