फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kanya worship done in the mini secretariat of Bhoranj

भोरंज के लघु सचिवालय में किया कन्या पूजन

Sun, 10 Oct 2021 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Kanya worship done in the mini secretariat of Bhoranj
लघु सचिवालय भोरंज में कन्या पूजन करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बाल विकास अधिकारी भोरंज के सौजन्य से रविवार को सीडीपीओ जीत राम चौधरी की अध्यक्षता में कन्या पूजन और गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन लघु सचिवालय में किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं, उनके अधिकारों, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान गोद भराई का आयोजन भी किया गया। इसमें शगुन पटियाल की गोद भराई करवाई गई। सभी महिलाओं ने उसे शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोदभराई 16 संस्कारों में से एक संस्कार है। स्तनपान शिशुओं के लिए सर्वोत्तम है। स्तनपान से न केवल शिशुओं को पोषण मिलता है बल्कि कई तरीकों से शिशुओं के लिए फायदेमंद है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि स्तनपान करवाने के लिए ग्रामीण स्तर पर भी महिलाओं को जागरूक करें। इस दौरान महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर सीनियर असिस्टेंट नेक चंद ठाकुर, पर्यवेक्षक तारा देवी, चमन लता, सुनीता देवी, निशा, निर्मला, सरोज कुमारी, सरिता, प्रवीण, रीना, चंद्रकिरण, उर्मिला, कुसुमलता, प्रोमिला आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed