फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   kanwer appointed nayab tehcildar in kangu

रोहित कंवर ने कांगू में नायब तहसीलदार का संभाला पदभार

Fri, 27 Nov 2020 07:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
kanwer appointed nayab tehcildar in kangu
उपतहसील कांगू में नायब तहसीलदार के पद पर विराजमान रोहित कंवर। - फोटो : Hamirpur-HP
कांगू (हमीरपुर)। उपतहसील कांगू में नायब तहसीलदार रोहित कंवर ने पदभार संभाल लिया है। तीस सितंबर को नायब तहसीलदार की सेवानिवृत्ति के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब नए अधिकारी की तैनाती से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त रोहित कंवर ने बतौर नायब तहसीलदार पदभार ग्रहण करने के साथ ही लंबित पड़े कार्यों को तत्काल प्रभाव से निपटाना शुरू कर दिया है। हिमाचल प्रशासनिक सेवा 2018 बैच के अधिकारी रोहित कंवर ने सेटेलाइट कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनके पिता भी भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा कर चुके हैं। नायब तहसीलदार ने बताया कि देशभक्ति का जज्बा उन्हें परिवार से विरासत में मिला है। यह उनकी पहली स्वतंत्र तैनाती है तथा वह आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed