{"_id":"62f9063b07912275997055e2","slug":"kanika-of-jaladi-vidyalaya-was-the-first-in-the-recitation-competition-hamirpur-hp-news-sml4184048154","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में जलाड़ी विद्यालय की कनिका प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में जलाड़ी विद्यालय की कनिका प्रथम
विज्ञापन
भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम में मौजूद लोग व विद्यार्थी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। भाषा एवं संस्कृति विभाग हमीरपुर की ओर से संस्कृत सप्ताह के अवसर पर जिलास्तरीय संस्कृत उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान पर विद्यालय और महाविद्यालयस्तरीय श्लोकोच्चारण, गीतिका गायन, निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में जिला हमीरपुर के 65 विद्यालयों से 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि राजकीय महाविद्यालय धनेटा के प्राचार्य अश्वनी कुमार मुख्यातिथि एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष सुप्रसिद्ध संस्कृत विद्वान डॉ. ओमदत्त सरोच एवं अन्य गण्यमान्यों लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मुकेश कुमार की ओर से श्रावणी पूर्णिमा, रक्षाबंधन एवं संस्कृत दिवस विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया गया।
मुख्यातिथि ने कहा कि भारत की संपूर्ण विश्व में प्रतिष्ठा के दो ही स्तंभ है। एक भारतीय संस्कृति और दूसरी भारत की भाषा संस्कृत। जीवन के नैतिक मूल्यों एवं भारतीय ज्ञान परंपरा की निधि संस्कृत में ही निहित है। कार्यक्रम के अध्यक्ष ने कहा कि समाज में लोगों और विद्यार्थियों की रुचि संस्कृत में बढ़ी है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में संस्कृत के स्थान पर प्रकाश डाला। श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर 62 विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें जलाड़ी विद्यालय की कनिका प्रथम, बराड़ा विद्यालय की वृंदा द्वितीय, कन्या विद्यालय हमीरपुर की देवांशी तृतीय तथा हिम अकादमी विकासनगर की वर्तिका महाजन एवं बिझड़ी विद्यालय की अनन्या चतुर्थ स्थान पर रहे।
विज्ञापन
संस्कृत गीतिका गायन प्रतियोगिता में मैग्नेट स्कूल हमीरपुर की गरिमा प्रथम, चौरी विद्यालय की भावना द्वितीय, जलाड़ी विद्यालय की मुस्कान तृतीय एवं कक्कड़ विद्यालय की रिद्धिमा चतुर्थ रहीं। निबंध लेखन प्रतियोगिता में 45 विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें कन्या विद्यालय नादौन की वंशिका प्रथम, होली हर्ट स्कूल की खुशी द्वितीय, मैग्नेट स्कूल हमीरपुर की यशस्वी एवं कुठेड़ा विद्यालय की अलीशा तृतीय स्थान पर रही। जलाड़ी विद्यालय की श्वेता एवं नाल्टी विद्यालय की आस्था चतुर्थ स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर के कुल 65 विद्यालयों ने भाग लिया। इसमें कन्या विद्यालय नादौन के किरण और आशना प्रथम, मैग्नेट स्कूल हमीरपुर के तनिष्का और समृद्धि द्वितीय, साईं स्कूल उखली के तनीक्षा और अंजलि एवं जलाड़ी विद्यालय के तनय और ज्योति एवं गुरुकुल स्कूल हमीरपुर के अर्शिका व जिया तृतीय, मैड विद्यालय के आर्यन व राहुल, चौरी विद्यालय के अक्षित और साहिल, नाहलवीं विद्यालय के तनुजा और साक्षी तथा सनातन धर्म विद्यालय हमीरपुर के प्राची और दीपिका चतुर्थ स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला भाषा अधिकारी ने जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक और प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं तथा सभी प्रतिभागियों से भविष्य में और अच्छे से प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।