फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kangu Patwar Bhawan is in a dilapidated condition, employees are working at the risk of their lives.

Hamirpur (Himachal) News: कांगू पटवार भवन हुआ जर्जर, जान जोखिम में डालकर काम कर रहे कर्मचारी

Sun, 13 Sep 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 13 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kangu Patwar Bhawan is in a dilapidated condition, employees are working at the risk of their lives.
कांगू पटवार घर का जर्जर भवन। संवाद
गलोड़ (हमीरपुर)। उपतहसील कांगू परिसर में वर्ष 1986 में बना पटवार भवन जर्जर हालत में है। भवन की छत से प्लास्टर गिर रहा है और खिड़की-दरवाजे भी खराब हो चुके हैं। ऐसे में पटवारी, कानूनगो और अन्य कर्मचारी जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

भवन की हालत को देखते हुए कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। दो कमरों में चल रहे पटवार भवन में लोगों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। कर्मचारियों के लिए बना शौचालय भी जर्जर हो चुका है, जिससे कर्मचारियों के साथ राजस्व कार्यों के लिए आने वाली महिलाओं को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कांगू में मार्च 2016 में उपतहसील की स्थापना हुई थी। शुरुआत में कानूनगो भवन में इसका संचालन शुरू हुआ, लेकिन पर्याप्त जगह न होने से राजस्व कार्यों के लिए 15-20 लोगों के पहुंचने पर भीड़ हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पटवार भवन की जल्द मरम्मत करवाने और उपतहसील में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है।



-
कांगू पटवार भवन की हालत लंबे समय से खराब है। छत से प्लास्टर गिर रहा है और खिड़की-दरवाजे भी जर्जर हो चुके हैं। ऐसे भवन में कर्मचारियों के साथ लोगों की सुरक्षा भी खतरे में है। विभाग को मरम्मत कार्य में देरी नहीं करनी चाहिए। -साहिल, बढेड़ा निवासी



पटवारघर में पर्याप्त जगह और मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। जर्जर शौचालय के कारण महिला कर्मचारियों और राजस्व कार्यों के लिए आने वाली महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है। भवन की मरम्मत के साथ लोगों के बैठने और शौचालय की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। -सुनीत पठानिया, बढेड़ा निवासी



पटवार भवन की हालत इतनी खराब है कि बरसात के दौरान कर्मचारियों और यहां आने वाले लोगों की चिंता और बढ़ जाती है। विभाग को केवल मरम्मत का इंतजार करने के बजाय भवन की स्थिति का स्थायी समाधान करना चाहिए, ताकि किसी हादसे की आशंका न रहे। -जगदीश शर्मा, बढेड़ा निवासी




कोट:

उपमंडल के पटवार घरों का जल्द निरीक्षण कर रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी, ताकि आवश्यक मरम्मत करवाई जा सके। -निशांत शर्मा, एसडीएम नादौन

पटवार भवन की मरम्मत के लिए सरकार की ओर से एक लाख की राशि जारी हुई है। जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -बलवंत सिंह, नायब तहसीलदार कांगू

कांगू पटवार घर का जर्जर भवन। संवाद

कांगू पटवार घर का जर्जर भवन। संवाद

कांगू पटवार घर का जर्जर भवन। संवाद

कांगू पटवार घर का जर्जर भवन। संवाद

कांगू पटवार घर का जर्जर भवन। संवाद

कांगू पटवार घर का जर्जर भवन। संवाद

कांगू पटवार घर का जर्जर भवन। संवाद

कांगू पटवार घर का जर्जर भवन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article