{"_id":"6655d2c45aa936e8c308be9d","slug":"kangra-entered-the-semi-finals-by-defeating-mandi-by-one-wicket-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-128551-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कांगड़ा ने मंडी को एक विकेट से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कांगड़ा ने मंडी को एक विकेट से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर नादौन में हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर नादौन में मंगलवार को अंतर जिला वरिष्ठ वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत कांगड़ा और मंडी के बीच एक दिवसीय मुकाबला हुआ। इसमें कांगड़ा ने मंडी को एक विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पूर्व कांगड़ा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मंडी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 257 रन बनाए। इसमें एकांत ठाकुर ने 82, राघव धवन ने 65, तथा लोकेश और अंकुश ने 21, 21 रनों का योगदान दिया।
कांगड़ा की ओर से गेंदबाजी करते हुए रितिक और अर्पित गुलेरिया ने 3, 3 और अवकाश ने दो तथा आकाश ने एक विकेट लिया। 258 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कांगड़ा की टीम ने 49.5 ओवर में 9 विकेट पर 258 रन बनाकर यह मुकाबला जीत लिया। इसमें अपूर्व वालिया ने 62, आकाश वशिष्ठ ने 23 तथा मनी शर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। मंडी की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवम शर्मा ने 4, प्रशांत बख्शी ने 2 तथा ऋषि धवन, अंकुश ठाकुर और आयुष जंबाल ने एक-एक विकेट हासिल किया। अंत में कांगड़ा की टीम ने एक विकेट से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।