फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kalash Yatra taken out on the inauguration of Shrimad Bhagwat Katha in Naidun

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा

Mon, 09 Jun 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 09 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out on the inauguration of Shrimad Bhagwat Katha in Naidun
नादौन के गीता भवन में आयोजितश्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ के दौरान कलश यात्रा निकालते लोग। स्रोत:
नादौन(हमीरपुर)। गीता भवन नादौन में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के बाद आयोजकों ने धूमधाम से भव्य कलश यात्रा निकाली। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु और शहरवासी भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुए। यात्रा के दौरान शहरभर का माहौल भक्तिमय हो गया। यह यात्रा पत्तन चौक से आरंभ होकर जैन चौक, अपर बाजार, अस्पताल चौक, पुराना बस अड्डा, पत्तन बाजार से होते हुए पत्तन चौक पर समाप्त हुई। धार्मिक कार्यक्रम में ऋषिकेश से आए स्वामी विजयानंद गिरी महाराज कथा व्यास से प्रवचनों की अमृत वर्षा करेंगे। आयोजक मंडल के अध्यक्ष संजीव कपिल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर बाद 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कथा के समापन पर 14 जून को शाम 06:00 बजे भंडारे का प्रसाद वितरण होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed