फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kalari Mahila Mandal was the winner in the tug of war competition

रस्साकशी प्रतियोगिता में कलरी महिला मंडल रहा विजेता

Tue, 13 Sep 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kalari Mahila Mandal was the winner in the tug of war competition
बाड़ी पंचायत में महिला खेल उत्सव के दौरान रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लेतीं महिलाएं। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमआंचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से बाड़ी पंचायत में महिला खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रधान सुनीता देवी ने किया। रस्साकशी व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता करवाई गई। रस्साकशी में कलरी महिला मंडल विजेता रहा और जय मां संतोषी महिला मंडल उपविजेता रहा। धनेड़ पंचायत में महिला खेल उत्सव का शुभारंभ धनेड़ पंचायत की प्रधान कुंडलां देवी ने किया।
विज्ञापन

रस्साकशी प्रतियोगिता में खठवीं महिला मंडल विजयी व उपविजेता लिंगवी महिला मंडल रहा। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रीना, दूसरे स्थान पर रेखा तथा तीसरे स्थान पर आशा देवी रहीं। सैर पंचायत में महिला खेल उत्सव का शुभारंभ ग्राम पंचायत सेर की प्रधान नीलम ने किया। रस्साकशी में सेर महिला मंडल विजेता और किरवीं महिला मंडल उपविजेता रहा। सोसायटी के अध्यक्ष व कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला खेल उत्सव का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच प्रदान करना और उन्हें सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed