फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Just one room for 24 students, not even an office

Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक स्कूल लझयाणी के एक कमरे में चल रही छह कक्षाएं

Wed, 11 Jan 2023 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शिक्षा खंड भोरंज के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला लझयाणी में छह कक्षाओं के लिए महज एक कमरा है। स्कूल में प्री-प्राइमरी से लेकर पांचवीं तक छह कक्षाओं को पढ़ाने के लिए भी स्कूल में केवल एक ही अध्यापक है। इस कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों ने सरकार और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए स्कूल में मूलभूत सुविधाएं देने और खाली पद भरने की मांग की है। अभिभावकों ने कहा कि यदि स्कूल में सुविधाएं नहीं दी गईं तो वह बच्चों को निजी या किसी अन्य स्कूल में दाखिल करवाने के लिए मजबूर होंगे। वर्तमान में राजकीय प्राथमिक पाठशाला लझयाणी में छह कक्षाओं में करीब 24 छात्र हैं।
विज्ञापन

स्कूल में दो कमरे हैं। इनमें से एक कमरा पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जबकि छह कक्षाओं के लिए एकमात्र कमरा है। सर्दियों में तो धूप में कक्षाएं लगाई जा रही हैं, लेकिन गर्मियों और बरसात में विद्यार्थियों को बैठने तक की जगह नहीं है। एक ही कमरे में सभी कक्षाओं के होने से जहां विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं शिक्षक को भी एक साथ सभी विद्यार्थियों को पढ़ाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। अभिभावकों शशि देवी, सुमना देवी, प्रियंका, संजीव, अशोक और वीना देवी ने कहा कि स्कूल में कमरे न होने से बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं, स्कूल में एक अध्यापक होने से पढ़ाई भी बाधित हो रही है। उन्होंने शिक्षा विभाग से स्कूल में भवन की सुविधा देने की मांग की है। उधर, स्कूल मुख्य शिक्षक मनोरमा देवी ने कहा कि स्कूल में एक ही कमरे की सुविधा है। जिसमें प्री-प्राइमरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की एक साथ कक्षाएं लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में भवन व्यवस्था को लेकर स्कूल उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। वहीं इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक कुलभूषण राकेश ने कहा कि स्कूल में भवन निर्माण कार्य की रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय भेज दी गई है। शीघ्र ही स्कूल में भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed