फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Judicial employees expressed their anger by wearing black badges

न्यायिक कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर जताया रोष

Wed, 21 Sep 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Judicial employees expressed their anger by wearing black badges
हमीरपुर जिला न्यायालय परिसर में न्यायिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारी काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन क? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला न्यायपालिका के कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन बुधवार से शुरू हो गया है। प्रदेश के सभी जिलों के कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संघ के राज्य अध्यक्ष परमानंद शर्मा ने कहा कि जिला न्यायपालिका के कर्मचारी संशोधित वेतनमान न मिलने के कारण रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। केवल जिला न्यायपालिका के कर्मचारी ही ऐेसे हैं जिन्हें सरकार ने संशोधित वेतनमान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन

राज्य अध्यक्ष ने कहा कि सरकार जिला न्यायिक कर्मचारियों से सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार इन कर्मचारियों के हितों के प्रति दोहरा रवैया अपना रही है। जब तक जिला न्यायपालिका के कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान जारी नहीं किया जाता है। तब तक कर्मचारी प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों का संशोधित वेतनमान जल्द बहाल करे: रोहित
हमीरपुर। संशोधित वेतनमान की मांग कर रहे न्यायपालिका के कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकार काम किया।
स्टेट बार काउंसिल के सदस्य एडवोकेट रोहित कुमार शर्मा ने कहा कि न्याय की आस लिए न्यायपालिका की चौखट तक आने वाले हर नागरिक को न्याय दिलवाने में इन कर्मचारियों का बड़ा योगदान होता है। सरकार को चाहिए कि शीघ्र इन कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान देकर इन्हें राहत पहुंचाए।

न्यायपालिका के कर्मचारियों से किए जा रहे सौतेले व्यवहार पर रोहित शर्मा ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने यह भी बताया कि इन कर्मचारियों को पुराने वेतनमान पर डीए तक नहीं मिल रहा है। रोहित शर्मा ने कहा कि सरकार इन कर्मचारियों की महता को समझते हुए उनका संशोधित वेतनमान जल्द बहाल करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed