{"_id":"5fe8cb868ebc3e3b64146425","slug":"jolsappad-teem-winner-hamirpur-hp-news-sml355883035","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोलसप्पड़ ने बलेटे की टीम को 80 रन से हरा जीती क्रिकेट ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोलसप्पड़ ने बलेटे की टीम को 80 रन से हरा जीती क्रिकेट ट्राफी
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
विजेता जोलसप्पड़ की टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान करते हुए मुख्य अतिथि सुरेंद्र उप्पल।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
नादौन। उपमंडल नादौन के सहोरी क्लब के सौजन्य से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान सुरेंद्र उप्पल निवासी रंगस ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। भाजयुमो अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जिंदू भी उपस्थित रहे। सहोरी क्लब के सदस्यों में विक्रांत चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, छोटू व सौरभ ने मुख्य अतिथि को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के फाइनल मैच में जोलसप्पड़ की टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए बलेटे की टीम को हराकर 5100 रुपये के नकद इनाम तथा ट्रॉफी पर कब्जा किया। दूसरी ओर उप विजेता रही बलेटे की टीम को 3100 रुपये नकद इनाम तथा ट्रॉफी से संतुष्ट होना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए जोलसप्पड़ की टीम ने 20 ओवर में 131 रन बनाए। बलेटे की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 51 रन बना कर ढेर हो गई। फाइनल मैच में अरुण धारीवाल 84 रन बनाकर तथा 4 विकेट हासिल करके मैन ऑफ द मैच रहे। मुख्य अतिथि ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए क्लब के सदस्यों को बधाई दी। इस मौके पर पवन कुमार, राज कुमार, जोलसप्पड़ की प्रधान सोमा देवी, युवा मोर्चा नादौन कार्यकारिणी सदस्य राहुल पंजवाल, वनदीप पंजवाल, अशोक कुमार, धनी राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।