{"_id":"5f9707948ebc3e9be6020405","slug":"jnb-hamirpur-hp-news-sml349622815","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनवी की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 15 दिसंबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनवी की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 15 दिसंबर तक
विज्ञापन
हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी, जिला हमीरपुर के शैक्षणिक सत्र 2021-22 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 10 अप्रैल 2021 को आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। हमीरपुर जिला के प्रत्येक खंड स्तर पर आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए नवोदय विद्यालय की वेबसाइट पर लॉग इन किया जा सकता है। नवोदय विद्यालय
डुंगरी के प्रधानाचार्य जीएस तोमर ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 के दौरान जिला के किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर सरकारी शिक्षण संस्थान में पांचवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी का जन्म एक मई 2008 से पहले या 30 अप्रैल 2012 के बाद का नहीं होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा में ग्रामीण क्षेत्र में अध्ययन का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रधानाचार्य ने कहा कि आवेदकों की सुविधा के लिए नवोदय विद्यालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया है। आवेदन संबंधी प्रक्रिया के लिए हेल्प डेस्क के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।