फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jewelery worth Rs 1 lakh stolen in Jharlog village

हमीरपुर (हि. प्र.): झरलोग गांव में एक लाख रुपये के गहने चोरी

Wed, 08 Feb 2023 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 08 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत झरलोग गांव से चोरों ने एक घर के ताले तोड़ कर करीब एक लाख की कीमत के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दी है। भोरंज पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रदीप सिंह पुत्र अमर सिंह गांव व डाकघर स्नेहड़ तहसील हमीरपुर जिला हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके ससुराल झरलोग में है। उनकी सास कश्मीरी देवी अपने लड़के के पास पंजाब में रहती है तथा कोई घर में नहीं रहता।गत दिवस घर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने ताला तोड़कर सोने की तीली, चांदी की पायल व कंगन आदि जेवरात चोरी कर लिए। इनकी बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपये है। इसकी शिकायत उन्होंने भोरंज पुलिस थाने में कर दी है। क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातों से दहशत का माहौल है। गत दिवस टौणीदेवी मंदिर में भी चोरी का प्रयास किया गया था। यह वारदात यहां स्थापित सीसीटीवी में भी कैद हुई है। कैमरे में ताला तोड़ने की वारदात कैद है, लेकिन ताला तोड़ने में शातिर नाकाम रहे थे। वहीं, भोरंज पुलिस थाना प्रभारी सूरम सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed