फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   JBT interviews held for the second time in the year, evaluation of documents of 200 candidates

Hamirpur (Himachal) News: साल में दूसरी बार हुए जेबीटी के साक्षात्कार, 200 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का मूल्यांकन

Tue, 21 Nov 2023 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
JBT interviews held for the second time in the year, evaluation of documents of 200 candidates
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में जेबीटी बैच बाइज भर्ती के लिए साक्षात्कार प्रक्रि
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय परिसर हमीरपुर में सोमवार को 86 पदों के लिए जेबीटी बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार हुए। मार्च में भर्ती स्थगित होने के बाद साल में दूसरी बार यह प्रक्रिया शुरू हुई। साक्षात्कार प्रक्रिया में जिलेभर के 538 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इसमें से 200 अभ्यर्थियों ने दस्तावेजों का मूल्यांकन करवाया। साक्षात्कार प्रक्रिया कार्यालय परिसर में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित हुई। सभी अभ्यर्थियों ने क्रमबद्ध तरीके से अपने अपने दस्तावेजों की जांच और सत्यापन करवाया।
विज्ञापन

पहले 1460 अभ्यार्थियों को लगा था झटका
मार्च में प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर में जेबीटी के 41 रिक्त पदों को भरने के लिए कार्यालय परिसर में साक्षात्कार आयोजित किए गए थे। इसमें प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से 1460 अभ्यार्थियों ने भाग लिया था, लेकिन परिणाम जारी न होने से पूर्व ही भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

शास्त्री के साक्षात्कार भी टल चुके
17 नवंबर को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में शास्त्री के 193 पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया भी स्थगित हो चुकी है। बार-बार भर्ती प्रक्रिया रद्द होने के कारण अब कम संख्या में अभ्यर्थी साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी रोजगार कार्यालयों की ओर से प्रस्तुत नामों के आधार पर पात्र उम्मीदवारों को कॉल लेटर भेज दिए थे। साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों की सूची शिक्षा निदेशालय भेजी जाएगी। शिक्षा निदेशालय से चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी होगी।
अशोक कुमार, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed