{"_id":"56f536e34f1c1bd76ef14d34","slug":"jassi-harshpreet-captured-the-last-cultural-night-of-sujanpur-holi-fest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्सी और हर्षप्रीत के नाम रही अंतिम संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जस्सी और हर्षप्रीत के नाम रही अंतिम संध्या
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर
Updated Fri, 25 Mar 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली महोत्सव की समापन सांस्कृतिक संध्या में जसवीर जस्सी तथा हर्षपीत कौर ने दर्शकों को पंजाबी धुनों पर नाचने के लिए मजबूर कर दिया। हिमाचल के साहिल ने भी हिंदी गीतों की धुनों से लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
अंतिम सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि महाराजा संसार चंद की ऐतिहासिक स्थली सुजानपुर का होली उत्सव पूरे उत्तर भारत में प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के विख्यात कलाकारों, विद्वान एवं सुयोग्य व्यक्तियों को यहां बसाया गया तभी से सुजान व्यक्तियों की यह नगरी सुजानपुर कहलाने लगी। इससे पहले मुख्यातिथि ने कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता राजस्थान के सुक्खा पहलवान को 11 हजार तथा उपविजेता दीनानगर के काला को 9500 का नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
होली महोत्सव के दौरान आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में हमीरपुर की टीम विजेता रही जबकि नादौन उपविजेता रही। होली उत्सव के अंतिम दिन चौगान में लोगों की भारी भीड़ जमा रही। मैदान में तिल धरने तक की जगह नहीं थी।
राजस्थानी पकवानों से लेकर कुल्लू की कचौरी तक स्वादिष्ट पकवान प्रदर्शनी चौगान में लगी थी। सुजानपुर को आने वाले रास्ते हमीरपुर और पालमपुर रोड पर कई बार जाम की स्थिति पैदा हुई।
आलमपुर से कोट तक करीब दो घंटे जाम लगा रहा। हालांकि, पुलिस कर्मी जगह-जगह तैनात थे जो यातायात बहाल करने में जुटे रहे।