फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jashn and Anna beat everyone in 30 meter race

Hamirpur (Himachal) News: 30 मीटर दौड़ मेें जश्न और एना ने सबको पछाड़ा

Sat, 09 Dec 2023 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Jashn and Anna beat everyone in 30 meter race
हैप्स विकासनगर में एथलीट मीट के दौरान दौड़ में भाग लेती छात्राएं।(स्रोत:संस्थान)
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर में शुक्रवार को तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए एथलीट मीट करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल अकादमिक प्रधानाचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा, प्रधानाचार्य विनीता गुप्ता, समन्वयक रोहित अग्निहोत्री, रोहित शर्मा व पूजा शर्मा ने किया। एथलीट मीट में 30 मीटर, 40 मीटर दौड़, एक टांग की दौड़, 50 मीटर दौड़ और हर्डल दौड़ करवाई गई।
विज्ञापन



30 मीटर दौड़ मेें जश्न प्रथम, शिवम द्वितीय और त्रयम्बक ने तृतीय, छात्रा वर्ग में एना ने प्रथम स्थान, शिप्रा द्वितीय और आद्य ने तृतीय, 40 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में आदर्श प्रथम, शाश्वत द्वितीय और रुद्रांश ने तृतीय और छात्रा वर्ग में ईशानी ने प्रथम, आराध्या ने द्वितीय और ताश्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर छात्र वर्ग की दौड़ में आयान प्रथम, पीयूष द्वितीय और शिवांश ने तृतीय, छात्रा वर्ग में नेहल ने प्रथम स्थान, पावनी ने द्वितीय, दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नींबू चम्मच दौड़ में अनव प्रथम, हर्षित द्वितीय और वंश ने तृतीय स्थान और छात्रा वर्ग में एना ने प्रथम, अकीरा ने द्वितीय, काव्या और आरवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर राकेश कुमार, सुनील कुमार, बीरवल कुमार, मधु शर्मा, रुचिका ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed