{"_id":"6244aa3278d2f344c072b5c9","slug":"janmanch-in-sujanpur-s-darla-on-3rd-april-legislative-assembly-speaker-vipin-parmar-to-chair-the-programme-hamirpur-hp-news-sml4041748154","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाड़ला में जनमंच तीन को, विपिन परमार करेंगे अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाड़ला में जनमंच तीन को, विपिन परमार करेंगे अध्यक्षता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़ला में तीन अप्रैल को जनमंच किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार करेंगे।
एडीएम जितेंद्र सांजटा ने बताया कि तीन अप्रैल को सुबह 10 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों दाड़ला, चबूतरा, री, मनिहाल, बनाल और करोट के निवासियों की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी।
सांजटा ने बताया कि इन पंचायतों के निवासियों से जनमंच से पहले ही शिकायतें आमंत्रित कर ली गई हैं। पंचायत कार्यालयों में प्राप्त जन शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है। इन शिकायतों का निपटारा जनमंच से पहले करने के लिए प्री-जनमंच कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं।