फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jammers will be installed at CBT exam centres, metallic objects will be banned.

Hamirpur (Himachal) News: सीबीटी एक्जाम केंद्रों में लगेंगे जैमर, मेटलिक चीजों पर प्रतिबंध

Wed, 29 Oct 2025 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 29 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
नवीन ठाकुर
विज्ञापन

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ग्रुप इंस्ट्रक्टर की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) परीक्षा में पारदर्शिता को लेकर इस बार सख्त कदम उठाने जा रहा है। आयोग की ओर से 17 नवंबर को होने वाली इस परीक्षा के लिए प्रदेशभर में नौ परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं।
हर परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाए जाएंगे, ताकि 200 मीटर तक के दायरे में मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण काम न कर सके। परीक्षा में नकल की संभावना अथवा अन्य चूक को शून्य करने के लक्ष्य से अभ्यर्थियों को किसी भी तरह के इलेक्ट्रानिक गैजेट आभूषण या मेटलिक वस्तु केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

वहीं, कानों के झुमके, नोज पिन, कंगन, अंगूठी, चेन, बेल्ट, घड़ी या किसी भी तरह की धातु की वस्तु परीक्षा केंद्र के बाहर ही रखनी होगी। यह परीक्षा आयोग द्वारा चयनित नई एजेंसी टाटा के माध्यम से आयोजित की जाएगी। तकनीकी शिक्षा विभाग में ग्रुप इंस्ट्रक्टर के 12 पदों के लिए यह परीक्षा ली जाएगी, जिसमें 1559 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 9:00 बजे से एक ही शिफ्ट में होगी। उम्मीदवारों को सुबह 7:00 बजे से प्रवेश की अनुमति होगी और 8:30 बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। पहले भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग के दौर में लिखित परीक्षाओं में जैमर का उपयोग नहीं किया जाता था, लेकिन अब सीबीटी सिस्टम लागू होने के बाद नकल रोकने और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह नई व्यवस्था की जा रही है।

टीजीटी और जेबीटी परीक्षाओं से पहले ट्रायल
टीसीएस एजेंसी के लिए यह परीक्षा पहला बड़ा ट्रायल होगी। आयोग इस परीक्षा के जरिये सीबीटी सिस्टम की तैयारियों की जांच करेगा। इसके बाद टीजीटी और जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) जैसी बड़ी परीक्षाओं का आयोजन इसी एजेंसी के माध्यम से किया जाएगा।


---
फिलहाल नौ परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं। अधिकतर केंद्र जिला मुख्यालयों पर होंगे। आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। परीक्षार्थियों को समय रहते इसकी सूचना दे दी जाएगी।
-डाॅ. विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed