फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   jam in nadoun

एनएच से अस्पताल जाने वाली सड़क पर जाम से बढ़ीं दिक्कतें

Wed, 18 Nov 2020 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
jam in nadoun
नादौन ज्वालामुखी राज्य मार्ग पर लगा हुआ जाम। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। उपमंडल नादौन में एनएच से अस्पताल जाने वाली मुख्य सड़क पर जाम लगने से वाहनों की आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। इसी तरह नादौन बस अड्डे के निकट हमीरपुर व कांगड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर भी जाम आम हो गया है। स्थानीय लोगों विकास, अमृत, सुनील, संजीव, जतिन, नितिन, अजय और विपन ने कहा कि नादौन अंब मार्ग पर बने गुरुद्वारा गेट से अस्पताल जानी वाली सड़क पर सेंट्रल बैंक के निकट अक्सर जाम लग रहा है। जिससे कई बार एंबुलेंस वाहनों को भी फंसे हुए देखा जा सकता है। यहां एक तीखा मोड़ है, जिसके आसपास भी लोग वाहन पार्क कर देते हैं। जिस कारण भी इस मोड़ के आसपास दिन में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। इसके अतिरिक्त बस अड्डे से हमीरपुर कांगड़ा की ओर जाने वाली सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े किए जाने वाले वाहनों के कारण दिन में कई बार देर तक जाम लग जाता है। अतिरिक्त थाना प्रभारी चुन्नीलाल ने कहा कि इन मार्गों पर गृह रक्षकों की तैनाती की गई है। वहीं, नियमों की अवहेलना करने वालों पर रोजाना सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed