{"_id":"69138ac0cebca164680f27ac","slug":"jairam-will-again-target-the-congress-government-from-hamirpur-today-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-173168-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जयराम आज फिर हमीरपुर से कांग्रेस सरकार पर साधेंगे निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जयराम आज फिर हमीरपुर से कांग्रेस सरकार पर साधेंगे निशाना
Wed, 12 Nov 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक बार फिर मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर से प्रदेश कांग्रेस सरकार पर निशाना साधने की तैयारी में हैं। बुधवार को वे हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लंबलू में आयोजित महिला सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है, जिसकी जिला अध्यक्ष सदर विधायक आशीष शर्मा की पत्नी स्वाति जार हैं। समारोह में विधायक सदर आशीष शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा और विजय अग्निहोत्री शामिल होंगे।
खास बात यह है कि तीन दिन पूर्व ही सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के सराहकड़ पंचायत में कार्यक्रम में आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम में भी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शामिल हुए थे। उन्होंने सीएम सुक्खू पर उनके ही गृह जिला से सियासी निशाने साधे थे और भाजपा सरकार में हमीरपुर जिला के लिए करवाए कार्यों का उल्लेख भी मंच से किया था।
विज्ञापन
हमीरपुर में उनका यह कार्यक्रम काफी चर्चाओं में रहा था। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा नेताओं पर पलटवार बयान किए थे। कार्यक्रम के बाद से जिला में राजनीति खासी गर्माई हुई है। महिला सम्मान समारोह के बहाने से सीएम सुक्खू को गृह जिला से घेरने का नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रयास कर रहे हैं।
वहीं, कांग्रेस के नेता समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर की गैरमौजूदगी को सियासी हथियार बना रहे हैं। कांग्रेस नेता भाजपा में गुटबाजी के अपने दावों को दोहरा रहे हैं। अब लंबलू के इस महिला सम्मान समारोह को लेकर भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
कुल मिलाकर, महिला सम्मान समारोह के बहाने हमीरपुर में कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों में सियासी सरगर्मी चरम पर है। तीन दिनों में नेता प्रतिपक्ष का सीएम सुक्खू के गृह जिला में यह दूसरा दौरा है।