{"_id":"6076f9e98ebc3ec86f6c1ffa","slug":"jairam-thakur-is-the-chief-minister-with-posters-and-photographs-ashray-hamirpur-hp-news-sml3674334104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टरों और तस्वीरों वाले मुख्यमंत्री हैं जयराम ठाकुर : आश्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टरों और तस्वीरों वाले मुख्यमंत्री हैं जयराम ठाकुर : आश्रम
विज्ञापन
बड़सर में डॉ. आंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते जिला सह प्रभारी आश्रय शर्मा और विधाय
- फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर कांग्रेस के सह प्रभारी आश्रय शर्मा ने कहा कि पूर्व में रहे मुख्यमंत्रियों को हिमाचल में उनके काम के नाम से जाना जाता है। लेकिन, मंडी के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उनके पोस्टरों और तस्वीरों वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाना जा रहा है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर भी युवाओं को रोजगार के साधन जुटाने में पूरी तरह से अक्षम रहे हैं।
विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने भी जयराम ठाकुर पर निशाना साधा। जयराम सरकार को भ्रष्टाचार युक्त सरकार कहा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, लेकिन बीजेपी जांच करवाने में पूरी तरह से असमर्थ है। भाजपा से जनता का मोह भंग हो चुका है। आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार की विदाई होगी, जिसकी शुरुआत हो चुकी है।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जिला हमीरपुर को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को राहत प्रदान की जाए। पिछले लंबे समय से जिले में पर्याप्त बारिश न होने व सिंचाई योजनाओं के काम न करने के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। किसानों को हो चुके आर्थिक नुकसान का आकलन कर उन्हें सहायता दी जानी चाहिए। किसानों के लिए बनाई गई सिंचाई योजनाएं पूरी तरह से बंद पड़ी हुई हैं। इस अवसर पर काफी संख्या में कांग्रेस नेताओं सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।