फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jaika Project

जाइका परियोजना ने बदली बलेटा गांव की तस्वीर

Sat, 10 Oct 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Jaika Project
जाइका प्रोजेक्ट के तहत बलेटा गांव में कार्य करते किसान। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। फसल विविधिकरण परियोजना पूरे प्रदेश सहित हमीरपुर जिला में भी किसानी और खेती की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिले की सनाही पंचायत के बलेटा गांव में जाइका के तहत किसानों का रुझान परंपरागत खेती के बजाय नकदी फसलों की ओर हुआ है। इससे उनकी आय में लगभग चार गुणा बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन

बलेटा गांव में खेती आय का मुख्य स्रोत है। पानी की अनुपलब्धता, तकनीकी ज्ञान, कृषि उपकरणों, नई तकनीकों और गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री की कमी के कारण किसान कम क्षेत्र में कृषि कर रहे थे। ज्यादातर अनाज वाली फसलें उगा रहे थे। सब्जी उत्पादन नाममात्र था। उपनिदेशक जाइका विनोद शर्मा ने कहा कि जाइका समर्थित हिमाचल प्रदेश फसल विविधिकरण परियोजना के अंतर्गत बलेटा गांव में 5.41 हेक्टेयर खेती योग्य भूमि को सुनिश्चित सिंचाई सुविधा दी गई।
विज्ञापन

इस पर लगभग 29.22 लाख खर्च हुए। कृषि उत्पाद को खेतों से मुख्य सड़क तक ले जाने के लिए संपर्क सड़क का निर्माण किया गया। इस पर लगभग 17.71 लाख खर्च किए गए। गांव में सब्जियों की नर्सरी और पौध की उपलब्धता के लिए 1.66 लाख से एक पॉलीहाउस का निर्माण किया गया। कुछ किसानों को पॉली टनल भी उपलब्ध करवाई गई। किसानों को उनके उत्पाद के बाजार में अच्छे दाम भी मिल रहे हैं। स्थानीय निवासी भागीरथ और ग्रामीणों ने कहा कि पहले यहां पानी की कमी के कारण उन्होंने खेती लगभग छोड़ दी थी। जाइका परियोजना के बाद अब भरपूर पानी सिंचाई के लिए मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि उपकरण जैसे पावर वीडर, पावर टिल्लर, लहसुन प्लांटर्स इत्यादि मिलने के बाद किसान भिंडी, टमाटर, खीरा, अदरक, आलू, प्याज, लहसुन, चुकंदर, फूलगोभी, बंदगोभी, ब्रोकली आदि सब्जियों की खेती कर रहे हैं। किसानों की आय 2 लाख 14 हजार 265 रुपए प्रति हेक्टेयर सालाना से बढ़कर लगभग 8 लाख 40 हजार 592 प्रति हेक्टेयर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed