{"_id":"6579ffce41718afb4204f3b4","slug":"jaika-2-inspected-irrigation-scheme-in-chak-kathal-village-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-16129-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जायका-2 ने चक कथाल गांव में किया सिंचाई योजना का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जायका-2 ने चक कथाल गांव में किया सिंचाई योजना का निरीक्षण
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश फसल विविधिकरण प्रोत्साहन परियोजना चरण-2 (जायका) के अंतर्गत हमीरपुर जिले के गांव चक कथाल, ग्राम पंचायत कालेअंब में उठाऊ सिंचाई उप परियोजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस उप परियोजना का निरीक्षण जीत राम खंड परियोजना प्रबंधक, अतुल सोनी कंस्ट्रक्शन इंजीनियर, पंकज कुमार कंस्ट्रक्शन इंजीनियर, शिखर चौहान कनिष्ठ अभियंता, डॉ. एमआर शर्मा एक्सपर्ट पीएमसी ने किया।
इस दौरान सभी ने उप परियोजना की गुणवत्ता और किए गए कार्यों की प्रशंसा की। इस परियोजना से 8.29 हेक्टेयर खेती योग्य भूमि को सिंचित किया जाएगा और पंचायत के 30 किसान परिवारों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने मौके पर जो कुछ खामियां पाई गईं उन्हें शीघ्र सही करने के निर्देश भी दिए। परियोजना का उद्देश्य किसानों को फसल विविधिकरण से जोड़कर उनकी आय को कई गुना बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि नगदी फसलों के उत्पादन से किसानों को स्वावलंबी बनाना है। परियोजना में किसान विकास संगठन से जुड़े किसानों को कई प्रकार की तकनीकी जानकारी भी मुहैया करवाई जाएगी। इन्होंने संगठन से जुड़े किसानों से आग्रह किया कि वे कार्य का निरीक्षण करते रहें ताकि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो सके और संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए कि डीपीआर के अनुसार कार्य करें।