{"_id":"677d40d1ad98bfc7e60e2dc2","slug":"jai-mata-tauni-devi-team-won-the-basketball-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-145211-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जय माता टौणी देवी टीम ने जीती बास्केटबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जय माता टौणी देवी टीम ने जीती बास्केटबाल प्रतियोगिता
Tue, 07 Jan 2025 08:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 07 Jan 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
बास्केटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम कमेटी के पदाधिकारियों व अन्य के साथ। स्रोत : कमेटी
विजेता टीम को 11 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणी देवी (हमीरपुर)। जय माता टौणी देवी बास्केटबाल कमेटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश की आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला डीएवी कांगड़ा और जय माता टौणी देवी टीम के बीच खेला गया।
टौणी देवी टीम ने डीएवी कांगड़ा को 61-57 से पराजित किया। मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार बहल उपस्थित हुए। राज कुमार बहल ने विजेता टीम को 11000 रुपये, ट्रॉफी और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 9100 रुपये, ट्रॉफी और मोमेंटो दिया गया। इस दौरान बास्केटबाल कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन विजय कुमार मलकानिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संसार चंद सोनी, मनजीत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। रेफरी सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।