फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ITI trainee traveling in bus attacked with knife

Hamirpur (Himachal) News: बस में सवार आईटीआई प्रशिक्षु पर किया चाकू से वार

Wed, 04 Oct 2023 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 04 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना नादौन के तहत एक आईटीआई के प्रशिक्षु पर बस में किसी व्यक्ति नेे मामूली विवाद को लेकर चाकू से वार कर दिया। हमले में प्रशिक्षु घायल हो गया है। प्रशिक्षु की पहचान अभिषेक धीमान के रूप में हुई है। वह नादौन के समीप गांव भट्ठा का रहने वाला है। मंगलवार को नादौन से आईटीआई का प्रशिक्षु निजी बस में दोस्तों के साथ घर जा रहा था, तो बस में एक अन्य व्यक्ति ने किसी बात को लेकर गालियां देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



जब अभिषेक और उसके दोस्तों ने व्यक्ति से गालियां देने का कारण पूछा तो वह उनके साथ लड़ाई-झगड़ा करने पर उतारू हो गया। इस दौरान आरोपी व्यक्ति ने बस में सवार एक लड़की के मुंह पर भी तमाचा मार दिया। बीच-बचाव में आए अभिषेक और उसके दोस्तों ने जब उसे रोका तो उसने एक चाकू निकालकर प्रशिक्षु पर वार कर दिया। इससे चाकू अभिषेक के सीने में लगा परंतु गनीमत यह रही कि प्रशिक्षु को मामूली चोट आई हैं। इसके बाद अभिषेक को तुरंत एक ऑल्टो गाड़ी में डालकर नादौन प्राथमिक अस्पताल लाया गया, जहां पर उसका इलाज किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed