फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ITI Rail Overall Winner in Men's Category

Hamirpur (Himachal) News: पुरुष वर्ग में आईटीआई रैल ओवरऑल विजेता

Tue, 09 Apr 2024 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 09 Apr 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में चार दिवसीय पुरुष वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं सोमवार को संपन्न हुईं। समापन समारोह में तकनीकी शिक्षा विभाग के उपनिदेशक संजय गुप्ता मुख्यातिथि रहे। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, हार का सामना करने वाली टीम के खिलाड़ियों को भविष्य में और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य एवं जिला खेलकूद काउंसिल के प्रधान कपिल ठाकुर ने कहा कि चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 14 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से 383 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन कबड्डी में आईटीआई रैल विजेता और आईटीआई लंबलू की टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन

खो-खो के फाइनल मैच में आईटीआई रैल विजेता और आईटीआई सुजानपुर की टीम उपविजेता रही। बास्केटबाल में आईटीआई बृज विजेता रहा। दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में आईटीआई रैल ने ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, सांस्कृतिक गतिविधियों की ओवरऑल ट्रॉफी आईटीआई भोरंज के नाम रही। इस अवसर पर सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य व शिक्षा विभाग के अतिरिक्त अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed