{"_id":"660c60c919959b840c0e8206","slug":"iti-bani-team-defeated-bhoranj-in-kabaddi-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-124905-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी में आईटीआई बणी की टीम ने भोरंज को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी में आईटीआई बणी की टीम ने भोरंज को हराया
Wed, 03 Apr 2024 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में मंगलवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेल मैदान में खिलाड़ियों को अपनी कमियों को सुधारने और खुद को निखारने का एक अच्छा अवसर मिलता है। ऐसे में मैत्री भाव से ही खेल को खेलना चाहिए। मार्चपास्ट की सलामी लेने के उपरांत उन्होंने खेल मैदान में जाकर प्रतिभागी खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की।
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कबड्डी का पहला मुकाबला आईटीआई भोरंज और बणी के बीच हुआ। इसमें आईटीआई बणी ने 36-24 रन से आईटीआई भोरंज को हरा दिया। वहीं, आईटीआई रैल और आईटीआई भोरंज के बीच वॉलीबाल में कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें आईटीआई भोरंज की टीम ने दो-एक से जीत हासिल की। वहीं, ऊंची कूद में आईटीआई भोरंज विजेता और आईटीआई बणी उपविजेता। मार्च पास्ट में आईटीआई रैल ने प्रथम स्थान हासिल किया। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि तीन दिवसीय महिला प्रतियोगिता में जिलेभर से छह आईटीआई की 143 प्रशिक्षु खिलाड़ी भाग ले रही हैं।