{"_id":"69d6a795f20d0ab7ec04cc57","slug":"it-is-wrong-to-change-the-roster-of-panchayat-elections-again-and-again-rakesh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-189566-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव रोस्टर बार-बार बदलना गलत : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव रोस्टर बार-बार बदलना गलत : राकेश
Thu, 09 Apr 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा हमीरपुर के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि प्रदेश सरकार पंचायती राज चुनाव के लिए बार-बार रोस्टर में बदलाव कर जनता के बीच भ्रम और असमंजस की स्थिति उत्पन्न कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार का यह रवैया दर्शाता है कि वह निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के प्रति गंभीर नहीं हैं। बार-बार रोस्टर बदलकर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर रही है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश सरकार पंचायती राज और शहरी निकाय चुनावों को लेकर अपना रुख बदलती रही है, उससे सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। राकेश ठाकुर ने मांग की कि प्रदेश सरकार तत्काल प्रभाव से रोस्टर में हो रहे अनावश्यक बदलावों को रोके और चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से संचालित करे।