फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   It is the duty of every Indian to respect brave soldiers: Atri

वीर सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य : अत्री

Sun, 27 Jul 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 27 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
It is the duty of every Indian to respect brave soldiers: Atri
शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक के परिसर में कारगिल विजय दिवस के उपल
हमीरपुर। कारगिल विजय दिवस शनिवार को हमीरपुर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बलिदानी सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, पुलिस की टुकड़ी ने भी बलिदानियों को सलामी दी।
विज्ञापन

शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक के परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि इस युद्ध में जिला हमीरपुर के आठ सैनिक बलिदान हुए थे। जिला के कई अन्य सैनिकों ने भी इस युद्ध में अपना पराक्रम दिखाया था।
विज्ञापन

वहीं, भूतपूर्व सैनिक निगम के उपाध्यक्ष कर्नल पीएस अत्री ने कारगिल युद्ध के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि यह युद्ध बहुत ही कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में लड़ा गया था। वीर सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण के लिए निगम के माध्यम से कई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को इन योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपायुक्त अमरजीत सिंह, एसपी भगत सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक निगम के उपाध्यक्ष कर्नल पीएस अत्री, कार्यकारी एडीसी राकेश शर्मा, सहायक आयुक्त राजीव ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता विजय चौधरी, सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा, अधिकारियों, शहर के गणमान्य नागरिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने पुष्प चक्र अर्पित करके बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को बलिदानियों के सम्मान की शपथ भी दिलाई गई। अंत में कारगिल युद्ध के बलिदान सैनिकों के परिजनों को विशेष तौर पर सम्मानित भी किया गया। इसी क्रम में शुभ प्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर के सदस्यों ने शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक हमीरपुर में कारगिल बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में माय भारत हमीरपुर एवं एनएसएस हमीरपुर की ओर से कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपप्राचार्या डॉ. नीलम गुलेरिया बतौर मुख्यतिथि उपस्थित हुई।
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार, भाषण प्रतियोगिता, पौधरोपण एवं रैली का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में ऋषभ प्रथम, मुस्कान व अंकित द्वितीय और रुचि तृतीय स्थान पर रहे। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद इकाई हमीरपुर ने कारगिल विजय दिवस परोल में मनाया। कार्यक्रम में युद्ध के दौरान बलिदान हुए सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर सेना मेडल ऑनरेरी कैप्टन मदन लाल, कर्नल विनय चंद्रा, कर्नल राकेश कुमार, कर्नल शशि, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषिद हमीरपुर इकाई एवं भोरंज पूर्व सैनिक सेवा समिति के अध्यक्ष मेजर रमेश चंद वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक के परिसर में कारगिल विजय दिवस के उपल

शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक के परिसर में कारगिल विजय दिवस के उपल

शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक के परिसर में कारगिल विजय दिवस के उपल

शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक के परिसर में कारगिल विजय दिवस के उपल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed