{"_id":"5ecd4c818ebc3e909e0126e1","slug":"iph-take-action-on-water-wasted-hamirpur-hp-news-sml33397299","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल के दुरुपयोग पर आठ नल सील, 23 पाइप जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल के दुरुपयोग पर आठ नल सील, 23 पाइप जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगस (हमीरपुर)। प्रदेश में गर्मी का पारा चढ़ने लगा है। जिला हमीरपुर में पिछले एक हफ्ते से प्रचंड गर्मी पड़ रही है। गर्मी के साथ-साथ पीने के पानी की भी समस्या देखने को मिल रही है। उधर, पीने के पानी को लेकर गर्मी में लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने कमर कस ली है।
नादौन तहसील के अंतर्गत जल शक्ति विभाग के जेई कुलदीप भगौरिया और उनकी टीम ने पेयजल के दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जेई कुलदीप भगौरिया ने कहा कि दिन प्रतिदिन लोगों की टेलीफोन पर पीने के पानी को लेकर शिकायतें आ रही थीं। इसमें कहा जा रहा था कि नल में पानी नहीं आ रहा। कई लोग पानी का दुरुपयोग कर रहे हैं। जेई ने अपनी टीम के साथ अचानक बटराण, चिल्बाहल दंगड़ी, नौहंगी, लाहड़ कोटलू, भूंपल इत्यादि पंचायतों के गांवों का निरीक्षण किया गया तो देखा गया कि लोग नल से प्लास्टिक के पाइप और टुल्लू पंप लगाकर खेतों की सिंचाई कर रहे थे। जिससे उन्होंने पानी का दुरुपयोग करने वाले आठ नलों को कुछ दिनों के लिए सील कर दिया गया। इस दौरान 23 प्लास्टिक की पाइपों और दो टुल्लू पंप विभाग ने अपनी कस्टडी में लिए। उन्होंने कहा कि पीने के पानी का दुरुपयोग न करें क्योंकि पीने के पानी की जरूरत हर इंसान को है।