फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Interviews of male and female security guards and supervisors in Badsar on 3rd

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में महिला-पुरुष सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजरों के साक्षात्कार तीन को

Fri, 27 Sep 2024 10:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एक निजी कंपनी सिक्योरिटी गार्ड्स और सुपरवाइजरों के 100 पदों पर भर्ती के लिए तीन अक्तूबर को उपरोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं, बारहवीं या स्नातक पास उम्मीदवार पात्र होंगे तथा इनकी आयु 20 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 7 इंच तथा वजन 60 किलोग्राम हो। जबकि, महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 4 इंच तथा वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए। कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा तथा उन्हें मौके पर ही ऑफर लेटर दिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत युवक-युवतियां हिमाचल निवासी प्रमाण पत्र और अपने अन्य सभी दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94182-17918, 82218-62918 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed