Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Interviews for B.Tech and ITI pass youth on 10th

Hamirpur (Himachal) News: बीटेक और आईटीआई पास युवाओं के साक्षात्कार 10 को

Tue, 04 Nov 2025 04:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 04 Nov 2025 04:40 AM IST
विज्ञापन
जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में 10 नवंबर को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। साक्षात्कार बद्दी की निजी कंपनी 250 पदों के लिए युवाओं का चयन करेगी। साक्षात्कार में आईटीआई डिप्लोमाधारक महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के लिए 200 पद हैं। अभ्यर्थी वर्ष 2023, 2024 या 2025 के पासआउट होने चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 14 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ईसीई, मेकेनिकल और केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक डिग्रीधारक पुरुष उम्मीदवारों के लिए 50 पद रखे गए हैं। अभ्यर्थी वर्ष 2022, 2023, 2024 या 2025 के पासआउट होने चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 25 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 98171-38171 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed