{"_id":"65eb04ff6880095c940c7817","slug":"interview-of-security-guard-and-supervisor-in-hamirpur-on-12th-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-123134-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 12 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 12 को
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला बिलासपुर के शाहतलाई में निजी कंपनी की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 12 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 37 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या पास और इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं।
अगर कोई युवा यह योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाणों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 16,500 रुपये से लेकर 19,500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से साक्षात्कार के लिए 12 मार्च को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में उपस्थित होने का आग्रह किया है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।