{"_id":"679a7d05c1dfd09cee00ece7","slug":"interview-of-iti-diploma-holders-in-nadaun-on-31st-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-146953-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन में आईटीआई डिप्लोमाधारकों के साक्षात्कार 31 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन में आईटीआई डिप्लोमाधारकों के साक्षात्कार 31 को
Thu, 30 Jan 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मोहाली की निजी कंपनी में 500 पदों को फिक्स टर्म कांट्रेक्ट के आधार पर भरने के लिए 31 जनवरी को सुबह 10:30 बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास और टर्नर, मशीनिस्ट, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर, मैकेनिक फिटर, एमएमवी डिप्लोमा, इलेक्ट्रिशियन, वैल्डर और पेंटर ट्रेड में से किसी एक ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा रखा है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 14,500 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, तो वह अपने मूल प्रमाणपत्रों और हिमाचली प्रमाणपत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन