फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Interview of executive and operator in Hamirpur on 27th

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के साक्षात्कार 27 को

Wed, 21 Feb 2024 06:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
नौ पदों को भरने के लिए जाएंगे साक्षात्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला ऊना के पंडोगा में स्थित निजी कंपनी की ओर से एग्जीक्यूटिव के चार और ऑपरेटर के 5 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 27 फरवरी को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए अल्कोहल टेक्नोलॉजी में स्नातक या स्नातकोत्तर होना चाहिए तथा उसके पास पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऑपरेटर के पदों के लिए इसी आयु वर्ग के बीएससी पास उम्मीदवार पात्र होंगे। उनके पास माल्ट स्पिरिट प्लांट में कार्य करने का 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। एग्जीक्यूटिव को 40 हजार रुपये और ऑपरेटर को 25 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा यह योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाणों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से साक्षात्कार के लिए 27 फरवरी को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में उपस्थित होने का आग्रह किया है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972222318 या मोबाइल नंबर 9417940936 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed