फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Interview for 100 posts of operator workers in Hamirpur on 2nd September

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में ऑपरेटर वर्कर्स के 100 पदों के लिए साक्षात्कार दो सितंबर को

Thu, 29 Aug 2024 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
18 से 25 वर्ष तक के आईटीआई डिप्लोमाधारक पुरुष उम्मीदवार होंगे पात्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की कंपनी ऑपरेटर वर्कर्स के 100 पदों को भरने के लिए दो सितंबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में सुबह 10 बजे साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए इलेक्ट्रिशियन, फिटर, आरएसी, टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मेकेनिक, पंप ऑपरेटर और वेल्डर ट्रेड के आईटीआई डिप्लोमाधारक पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 18 हजार रुपये सीटीसी मासिक वेतन दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या मोबाइल नंबर 96500-74838 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार वेब पोर्टल ईईएमआईएस डॉट एचपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर अपनी लॉग इन आईडी बनाकर ऑपरेटर वर्कर्स के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed