{"_id":"60e499988ebc3ebf5409bf31","slug":"interstate-route-starts-hamirpur-hp-news-sml37605438","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय रूटों से निगम की आय में हुआ इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय रूटों से निगम की आय में हुआ इजाफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम की अंतरराज्यीय रूटों पर बसें शुरू होने से आमदन में इजाफा हुआ है। हमीरपुर एचआरटीसी डिपो की अंतरराज्यीय रूटों से पूर्व रोजाना दो लाख रुपये की आमदन हो रही थी, जो अब प्रतिदिन पांच लाख रुपये पहुंच गई है।
बाहरी राज्यों के रूट शुरू होने से प्रतिदिन तीन लाख रुपये अतिरिक्त आय हो रही है। हालांकि लोकल रूटों पर अभी भी पूर्व की भांति कम सवारियों के चलते निगम को घाटा हो रहा है, लेकिन बाहरी राज्यों के बस रूट शुरू होने से निगम को काफी लाभ हुआ है।
हमीरपुर एचआरटीसी डिपो में कोरोना काल से पूर्व कुल 186 बस रूटों पर यातायात की सुविधा प्रदान की जाती थी, लेकिन वर्तमान में निगम के 141 बस रूट बंद पड़े हुए हैं। निगम की अधिकतर बसें हमीरपुर बाईपास पर प्रस्तावित नए बस अड्डे के लिए चिन्हित स्थल पर खड़ी हैं। वर्तमान में महज 45 रूटों पर ही निगम की बसें चल रही हैं। एक जुलाई से 13 अंतरराज्यीय रूट शुरू हुए हैं। इसके चलते बाहरी राज्यों के पर्यटकों की आवाजाही भी शुरू हुई है।
विज्ञापन
उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि अंतरराज्यीय बस रूटों के शुरू होने से निगम की आय में बढ़ोतरी हुई है। आमदनी में प्रतिदिन दो से तीन लाख रुपये का फर्क पड़ा है।