{"_id":"68c71540288d54856b040ed2","slug":"internet-facility-in-government-schools-will-be-paid-from-composite-grant-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-166721-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सरकारी स्कूलों में कंपोजिट ग्रांट से होगा इंटरनेट का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सरकारी स्कूलों में कंपोजिट ग्रांट से होगा इंटरनेट का भुगतान
Mon, 15 Sep 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करने में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं होगी। स्कूलों में इंटरनेट सुविधा के लिए कंपोजिट ग्रांट से बजट खर्च किया जाएगा।
ग्रांट के तहत जारी राशि से स्कूल प्रमुख स्कूल परिसर में वाईफाई लगवा सकेंगे। इससे शिक्षकों को विद्यार्थियों को ऑनलाइन कंप्यूटर लैब, क्यान प्रोजेक्टर और पुस्तकालयों में पढ़ाई करवाने में परेशानी नहीं होगी। शिक्षा विभाग की ओर से एक माह पूर्व स्कूलों से इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों की स्थिति का डाटा मांगा गया था कि उपकरणों के संचालन व इंटरनेट के लिए क्या व्यवस्था है।
अब रिपोर्ट आने पर विभाग की ओर से शिक्षकों को ग्रांट से बजट खर्च करके इंटरनेट सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपकरणों के प्रयोग के साथ पूरा कार्य हो सके। पूर्व में स्कूलों में निजी कंपनी ने शिक्षा विभाग से अनुबंध करके इंटरनेट सुविधा शुरू की थी, लेकिन अब अनुबंध समाप्त होने पर कंपनी ने सुविधा हटा ली है। ऐसे में स्कूलों में शिक्षक निजी तौर पर अपनी कक्षाओं के लिए इंटरनेट के लिए व्यवस्था कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, समस्या को लेकर शिक्षकों ने शिक्षा विभाग से समाधान की मांग की थी। समस्या को देखते हुए शिक्षा विभाग ने प्रमुखों को इंटरनेट सुविधा के लिए ग्रांट का प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं। बजट से इंटरनेट के साथ उपकरणों के रखरखाव का कार्य भी होगा। इससे विद्यार्थियों को आसानी से ऑनलाइन पढ़ाई करने में बेहतरीन सुविधा मिलेगी।
कोट
स्कूल प्रमुखों को इंटरनेट सुविधा के लिए कंपोजिट ग्रांट खर्च करने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कार्य किया जा रहा है।
-डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग, हमीरपुर