फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Inter-college youth festival kicks off in Hamirpur; 500 students to showcase musical talent.

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में अंतर-महाविद्यालय युवा उत्सव का आगाज, 500 विद्यार्थी दिखाएंगे संगीत प्रतिभा

Wed, 14 Oct 2026 02:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 14 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Inter-college youth festival kicks off in Hamirpur; 500 students to showcase musical talent.
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेंपांच दिवसीय अंतर-महाविद्यालय युवा उत्सव ग्रुप 2 के दौरान प्रस्तुति दे
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के पांच दिवसीय अंतर-महाविद्यालय युवा उत्सव ग्रुप-दो (संगीत) का शुभारंभ हुआ। 17 अक्तूबर तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदेश के 40 महाविद्यालयों के 500 विद्यार्थी शास्त्रीय, लोक और पाश्चात्य संगीत की विभिन्न विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, संगीत और रचनात्मक गतिविधियों में लगाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि हिमाचल का लोक संगीत प्रदेश की संस्कृति, इतिहास, प्रकृति और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ विधाओं में होंगी प्रतियोगिताएं
युवा उत्सव में शास्त्रीय गायन (एकल), शास्त्रीय वाद्य संगीत, हल्का भारतीय गायन, पाश्चात्य गायन, भारतीय समूह गीत, लोक ऑर्केस्ट्रा, लोक गीत, पाश्चात्य समूह गीत और पाश्चात्य वाद्य संगीत की प्रतियोगिताएं होंगी।
पहले दिन शास्त्रीय गायन (एकल) प्रतियोगिता में 12 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें राजकीय महाविद्यालय ठियोग, राजगढ़, चंबा, हमीरपुर, सोलन, अर्की, आनी, संजौली, अंब और रामपुर के साथ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का स्नातकोत्तर केंद्र, शिमला तथा जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय, लक्कड़ बाजार, शिमला शामिल हैं।
आयोजन सचिव डॉ. पूनम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न समितियां गठित की गई हैं। प्रतिभागियों, निर्णायकों और टीमों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

समारोह में नरेश ठाकुर, अजय शर्मा, सुमन भारती, टोनी ठाकुर, चंदन राणा, विक्रम शर्मा, प्रवेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, नीलम ठाकुर, होशियार सिंह, राकेश रानी वर्मा, पुरसोत्तम कालिया और चेतन लखनपाल सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, आयोजन समिति के सदस्य और विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेंपांच दिवसीय अंतर-महाविद्यालय युवा उत्सव ग्रुप 2 के दौरान प्रस्तुति दे

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेंपांच दिवसीय अंतर-महाविद्यालय युवा उत्सव ग्रुप 2 के दौरान प्रस्तुति दे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed