फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Instructions for action against drug sellers and providers

Hamirpur (Himachal) News: मादक पदार्थ विक्रेताओं और उपलब्ध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Sat, 09 Dec 2023 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस लाइन हमीरपुर के सभागार में शुक्रवार को संयुक्त सलाहकार और कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक रोहिन डोगरा औ उपमंडल पुलिस अधिकारी बड़सर लालमन शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक सुनील दत्त ठाकुर सहित 40 पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


बैठक में पुलिस कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित मुद्दों को सुना गया तथा सभी मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया गया। इसके उपरांत अपराध बैठक आयोजित की गई। इसमें पूर्व में घटित सभी अन्वेषणाधीन अभियोगों, कानून और व्यवस्था तथा यातायात के सुचारू प्रबंधन की गहनता से समीक्षा की गई और समस्त पर्यवेक्षक अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों को लंबित अभियोगों के अन्वेषण को तुरंत पूर्ण करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। मादक पदार्थ विक्रेताओं, मादक पदार्थ उपलब्ध करने वालों, अवैध खनन, शराब तस्करी और अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी रखने और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने के संदर्भ में सभी को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए। सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार नियमित गश्त और नाकाबंदी करने तथा संदिग्ध गतिविधियों वाले सभी व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने और तुरंत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed