फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Institutions running with expansion of services in CM Sukhu's home area

Hamirpur (Himachal) News: सीएम सुक्खू के गृह क्षेत्र में सेवा विस्तार से चल रहे संस्थान

Mon, 02 Jun 2025 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 02 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में शैक्षणिक संस्थान अधिकारियों के सेवा विस्तार के सहारे चल रहे हैं। जिले के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में प्राचार्य डॉ. रमेश भारती सेवा विस्तार के तहत सेवाएं दे रहे है।
इसके अलावा हमीरपुर जिले में कई शैक्षणिक संस्थानों में सेवा विस्तार पर संस्थान मुखिया सेवारत हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती को पहली अप्रैल, 2025 से 31 मार्च, 2026 तक सेवा विस्तार दिया गया है। वह जनवरी 2023 से इस पद पर सेवारत हैं। अब उन्हें एक वर्ष का फिर सेवा विस्तार दिया गया है। डॉ. रमेश सर्जन हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को जोलसप्पड़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी चल रही है। हालांकि बीते कुछ समय से लगातार प्रयासों के बावजूद भी नए कैंपस को शिफ्ट करने की योजना सिरे नहीं चढ़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सबसे अधिक नादौन विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में स्कूल प्रधानाचार्य को सेवा विस्तार दिए गए हैं। प्रशिक्षु शिक्षकों को तैयार करने वाले जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर भी सेवा विस्तार के सहारे ही है।
नादौन विधानसभा क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशला सेरा, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन, जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर के स्कूल मुखिया सेवानिवृत्ति के बाद भी सेवा विस्तार पर सेवाएं दे रहे हैं। दबी जुबान में शिक्षक संघ सेवा विस्तार का विरोध जता रहा है। सेवा विस्तार के चलते पदोन्नति भी प्रभावित हो रही है।

इस विषय को लेकर शिक्षक संघ भी आवाज बुलंद करते रहे हैं, लेकिन शैक्षणिक संस्थानों में सेवा विस्तार का सिलसिला हमीरपुर सहित प्रदेशभर में जारी है। जिले में सेवा विस्तार का अधिक चलन शिक्षा विभाग में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed