{"_id":"67b0e21356e5c94e910020a4","slug":"instead-of-tourism-department-land-of-the-department-should-be-allotted-to-panchayat-samiti-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-148339-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पर्यटन विभाग के बजाय पंचायत समिति \nको आवंटित की जाए विभाग की भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पर्यटन विभाग के बजाय पंचायत समिति को आवंटित की जाए विभाग की भूमि
Sun, 16 Feb 2025 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पंचायत समिति नादौन की बैठक मिनी सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति अध्यक्ष कमल दत्त शर्मा ने की।
बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों ने पंचायत समिति सदस्यों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पंचायत समिति नादौन निशांत शर्मा ने अपने विभाग और प्रदेश सरकार द्वारा कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने विभिन्न आवास योजनाओं, पेंशन योजनाओं व दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को मिलने वाली सहायता की जानकारी दी और सदस्यों ने इन कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद जताया। पंचायत समिति ने बस स्टैंड के समीप भूमि पर कार्य के लिए विकास डोगरा कनिष्ठ अभियंता की प्रशंसा में प्रस्ताव पारित किया।
इसके अतिरिक्त पंचायत समिति ने प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि पुराने खंड विकास अधिकारी कार्यालय में पंचायत समिति नादौन की भूमि को पर्यटन विभाग के नाम किए जाने के बदले पंचायत समिति नादौन को भी भूमि प्रदान की जाए। संवाद