{"_id":"6164820d8ebc3e4cc1255784","slug":"instead-of-bp-medicine-woman-dies-by-consuming-poisonous-substance-hamirpur-hp-news-sml3868962117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपी की दवाई की जगह महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपी की दवाई की जगह महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते भदरोल क्षेत्र की एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला ने बीपी की दवाई की जगह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।
तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन महिला को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। महिला 76 वर्ष की थी और बीपी की दवाई खाती थी। एसएचओ सदर निर्मल सिंह का कहना है कि गलती से महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है।