{"_id":"6908f3ef2e63ca54240eb046","slug":"innovation-in-monitoring-system-of-aquatic-life-gets-first-prize-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-172254-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जलीय जीवन के निगरानी तंत्र के नवाचार को मिला प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जलीय जीवन के निगरानी तंत्र के नवाचार को मिला प्रथम पुरस्कार
Tue, 04 Nov 2025 11:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:56 AM IST
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर में आयोजित हैक ऑन हिल्स प्रतियोगिता में पोटोटाइप पेश करते शोधार्थी। संवाद।
एनआईटी हमीरपुर में हैक ऑन हिल्स 7.0 प्रतियोगिता का समापन
नवाचार और तकनीक का संगम रहा तीन दिवसीय इवेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में कंप्यूटर विज्ञान और अभियांत्रिकी विभाग (सीएसईसी )की ओर से हैक ऑन हिल्स 7.0 राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का आयोजन विभाग की एप टीम और सीएसईसी ने मिलकर किया। कार्यक्रम ने नवाचार और सहयोग की भावना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एचएम सूर्यवंशी, रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना संतोष नानोटी और विभागाध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकों और सृजनात्मक सोच की दिशा में प्रेरित किया। देश के विभिन्न हिस्सों से आए सौ से अधिक प्रतिभागियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन अधिगम, वेब और मोबाइल निर्माण, सतत विकास तथा मुक्त नवाचार जैसे विषयों में भाग लिया।
लगातार छत्तीस घंटे चली कोडिंग और विचार-विमर्श की प्रक्रिया ने इस आयोजन को जीवंत बना दिया। प्रतिभागियों को उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया। इनमें गिटहब, एक्स्ट्रिया, शेयरचैट, टॉन और अन्य संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर टीम सोबर (दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय) रही।
विज्ञापन
टीम ने फिश ईगल शिप नामक नवाचार पेश किया जोकि जलीय जीवन की निगरानी हेतु बनाई गई है। मशीन लर्निंग और एआई की मदद से यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया था। द्वितीय स्थान पर टीम नेक्सोरा (एनआईटी हमीरपुर) रही। इस टीम ने पोर्टफोलियो विश्लेषक का नवीन आइडिया पेश किया था। तृतीय स्थान पर टीम मैनहटन (एनआईटी हमीरपुर) रही। इस टीम ने डाटा स्वच्छता पर आधारित नवाचार पेश किया।