फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Information given to students about electronic waste management

Hamirpur (Himachal) News: इलेक्ट्रॉनिक कचरा प्रबंधन की विद्यार्थियों को दी जानकारी

Fri, 17 May 2024 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
मनोह स्कूल में हुई कार्यशाला, ठोस और तरल कचरे को अलग करने की विधि बताई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं/भोरंज (हमीरपुर)। शहीद अंकुश ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह में शुक्रवार को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध, सूखा और गीला कचरा व इलेक्ट्रॉनिक कचरा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों, अध्यापकों, अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में मंजरी महाजन व हेमलता ने सभी उपस्थित सदस्यों को कचरे से होने वाली बीमारियों और कचरा प्रबंधन की जानकारी दी। कार्यशाला में मुख्य रूप से ठोस व तरल कचरे को कैसे अलग करें, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, इलेक्ट्रॉनिक कचरे को कैसे निपटाया जाए आदि विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने स्कूलों में बाल विज्ञान सम्मेलन और ईको क्लब के माध्यम से विज्ञान और पर्यावरण से संबंधित करवाए जाने वाले सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यशाला में स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान विनोद कुमार व प्रकाश चौधरी, प्रधानाचार्य अशोक ठाकुर ने ईको क्लब प्रभारी अनिता कुमारी, संजय परमार व रीना कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed