{"_id":"66e04e34658c79adb50e2174","slug":"information-given-about-the-schemes-of-postal-department-in-nauhangi-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-135530-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नौहंगी में डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नौहंगी में डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी
Wed, 11 Sep 2024 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 11 Sep 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
नौहंगी में डाक विभाग की योजनाएं की जानकारी लेते लोग। -संवाद
रंगस (हमीरपुर)। नौहंगी ग्राम पंचायत में प्रवर अधीक्षक डाकघर हमीरपुर मंडल पवनजोत कौर की अध्यक्षता में सोमवार को डाक कम्युनिटी डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत उपप्रधान प्रकाश चंद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान डाक विभाग के तहत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पवनजोत कौर ने बच्चों और युवाओं को बचत की दिशा में प्रोत्साहित किया और महिला सम्मान बचत पत्र, सुकन्या समृद्धि योजना, और सीनियर सिटिजन योजना के लाभ को सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने की अपील की।
उन्होंने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा प्रदान की जा रही सस्ती दुर्घटना बीमा की भी जानकारी दी और सभी को इसका लाभ उठाने की सलाह दी। इस अवसर पर पद्मश्री अवॉर्डी करतार चंद सोंखला का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक हमीरपुर शाखा द्वारा मर्चेंट खाता खोला गया और उन्हें मर्चेंट क्यूआर कोड प्रदान किया गया।